Tuesday, December 16

जौनपुर।आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर जिला कार्यशाला आयोजित

 आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर जिला कार्यशाला आयोजित।

जौनपुर।भारतीय जनता पार्टी जिला मछलीशहर द्वारा शनिवार को सिहीपुर स्थित जिला कार्यालय पर “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” विषयक जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा काशी क्षेत्र महामंत्री एवं जिला प्रभारी संतोष सिंह पटेल उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि यह भारत को आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाने का मार्ग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने कोरोना काल से लेकर आज तक आत्मनिर्भरता की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने, मेक इन इंडिया को गति देने, कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक अपनाने तथा स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने को आत्मनिर्भर भारत संकल्प का अभिन्न हिस्सा बताया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर अभियान के उद्देश्यों को आम जनता तक पहुंचाएं, ताकि हर नागरिक राष्ट्र निर्माण की इस प्रक्रिया से जुड़ सके।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि संगठन की शक्ति ही किसी भी अभियान को सफलता दिला सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक जनजागरूकता फैलाना आवश्यक है। उन्होंने इसे राष्ट्रहित से जुड़ा ऐतिहासिक प्रयास बताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा से जुटकर स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार के अवसरों से जोड़ने में सेतु की भूमिका निभानी होगी।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामविलास पाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन जिला संयोजक सुदर्शन सिंह ने किया तथा संचालन डॉ. नृपेन्द्र सिंह ने किया।

कार्यशाला में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुरेन्द्र शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश सोनकर, ब्रह्मदेव उपाध्याय, श्रीप्रकाश पांडेय, राकेश शुक्ला, हरिराम पाल, रणविजय सिंह, आशीष सरोज, राजेश सोनकर, महेंद्र प्रजापति, प्रहलाद यादव, स्कन्द पटेल, धनंजय कश्यप, रमेश दुबे, संतोष उपाध्याय, छेदी जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *