Sunday, February 15

बदायूँ ।नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति 5.0 – नारी शक्ति का नया आयाम।

बदायूँ ।नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति 5.0 – नारी शक्ति का नया आयाम।

उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा का नया अध्याय ।

बदायूँ। जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी तथा सिटी मजिस्ट्रेट सुरेशपाल द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति- फेज 5 के अन्तर्गत राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूँ में छात्राओं को सरकार द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया।

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी तथा सिटी मजिस्ट्रेट सुरेशपाल,क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रवीण कुमार तथा प्रभारी निरीक्षक सिविललाइन मनोज कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक महिलाथाना ज्योति सिंह द्वारा मिशन शक्ति5 कार्यक्रम के अन्तर्गत आज राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूँ में छात्राओं को मिशन शक्ति पांचवा चरण अभियान के उद्देश्यों के संबंध में जागरुकता कार्यक्रम संपादित किया गया । इस दौरान छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर- वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में, घरेलू हिंसा के बारे में, साइबर अपराधों के बारें में साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया ।

इसके साथ ही विभिन्न थानों पर मिशन शक्ति केन्द्र का कार्य,उद्देश्य,उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *