सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का हुआ शुभारंभ ।
अमेठी ब्यूरो रिपोर्ट संतोष त्रिपाठी
अमेठी जनपद के तिलोई तहसील क्षेत्र के ब्लॉक सिंहपुर मे उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशानुसार सत्रह सितंबर से दो अक्टूबर तक चलाये जा रहे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार प्रदेशव्यापी अभियान का आज बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर में मंडल अध्यक्ष सिंहपुर भाजपा नेता गौरव श्रीवास्तव ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरकार द्वारा खास तौर से ये अभियान स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार के नाम से महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर सहित विकास क्षेत्र के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व आरोग्य मंदिरों इन्हौना,फतेहपुर,सातनपुरवा,फूला में स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर में मंडल अध्यक्ष भाजपा नेता ग्राम प्रधान टेड़ई गौरव श्रीवास्तव व अस्पताल के अधीक्षक डॉo सुनील चौधरी ने तो वही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सातनपुरवा में वरिष्ठ भाजपा नेता ग्राम प्रधान सातनपुरवा अनिल पांडेय ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अधीक्षक डॉo सुनील चौधरी ने जानकारी दी है कि अभियान के अन्तर्गत महिलाओं,बच्चों एवं किशोरियों से संबंधित सभी बीमारियाँ की आयोजित शिविरों में निशुल्क जांच और उपचार प्रदान करने के साथ ही महिलाओं को जागरूकता का संदेश भी दिया जायेगा। अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल भी वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता राहुल पाठक,डॉo विनोद पटेल,डॉo महेंद्र प्रताप,अनिल मिश्रा, डॉo अनूप आर्या,विश्वनाथ,अरुण कुमार,अजय कुमार आदि तमाम गणमान्य उपस्थित रहे।

