
मौर्य कुशवाहा शाक्य सैनी समाज का समारोह संपन्न।
रांची।मौर्य कुशवाहा शाक्य सैनी समाज झारखंड के तत्वाधान में रविवार को चुटिया स्थित आंगन पैलेस में मानवता सामाजिक व शैक्षणिक जागरूकता विषय पर कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में समाज के विकास, शिक्षा, आपसी एकता और संगठित प्रयासों पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जीएसटी कमिश्नर सुनील कुमार सिन्हा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए युवाओं को शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने की जरूरत है। साथ ही आने वाले समय में राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया गया। कार्यक्रम को डॉक्टर संजय, डॉक्टर अमित, राजेश कुशवाहा, संजीव कुमार ,प्रिंस मौर्य , दीपांकर कुमार,रामअवतार सिंह, अनीता मेहता ,वीरेंद्र कुमार ,प्रदीप कुमार मेहता सोहन महतो ,धर्मराज सिंह ,हरेराम सिंह उदय मेहता, चितरंजन कुशवाहा ,उमाकांत सिंह ,उमेश मेहता, यशवंत कुमार आदि लोगों ने भी संबोधित किया ।इस अवसर पर
दीपांकर कुमार , कविता कुमारी, अनीता मेहता,डॉ. मनोज कुमार, रणजीत कुमार सिंह, उमेश कुमार मेहता,अभिनव कुमार, अनिल कुमार, विवेक कुमार सिंह, विनोद कुमार, विकास कुमार, रविकांत कुमार , संतोष कुमार, संपूर्णानंद मेहता, संजय कुमार, रंजीत कुमार, सूर्यकांत कुमार, शिवलाल कुमार, कमलाकांत कुमार, अमरेश कुमार, अनंत मेहता, संदीप कुमार, डॉ. अशोक प्रसाद, कुमार नीरज, सुरेश कुमार, संजय कुमार, संतोष सिंह कुशवाहा, सुरेन्द्र कुमार समेत अन्य अनेक लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन रितेश सिंह कुशवाहा धन्यवाद ज्ञापन महेंद्र प्रसाद ने किया।
























