Wednesday, December 17

बलिया।लबैरिया में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का अनूठा अभियान:1 को स्कूलों में एक साथ लिया जाएगा विद्यालय स्वाभिमान का संकल्प।

लबैरिया में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का अनूठा अभियान:1 को स्कूलों में एक साथ लिया जाएगा विद्यालय स्वाभिमान का संकल्प।

 संजीव सिंह बलिया/बैरिया। स्कूलों में गूंजेगा ‘हमारा विद्यालय, हमारा स्वाभिमान’ का संकल्प।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बैरिया के ब्लॉकअध्यक्ष अनिल सिंह ने बी ई ओ बैरिया पंकज मिश्र को संकल्प कार्यक्रम दिनांक 1 सितम्बर 2025 के सम्बन्ध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने “हमारा विद्यालय- हमारा स्वाभिमान” राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की है। जिसमें 1 सितंबर 2025 को प्रदेश के विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सहभागिता होगी। इस अभियान का उद्देश्य शिक्षा को केवल ज्ञान तक सीमित न रखकर चरित्र निर्माण और समाज सेवाओं का माध्यम बनाना है। विद्यार्थी और शिक्षक मिलकर विद्यालय को स्वच्छ, अनुशासित और हरित बनाने का संकल्प लेंगे। विद्यालय की संपदा और संसाधनों को राष्ट्र धन मानकर उसका विवेक पूर्ण उपयोग और संरक्षण इस अभियान का मूल मंत्र है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अपने स्थापना वर्ष 1988 से निरंतर शैक्षिक उन्नयन, राष्ट्रीय पुनर्निर्माण, गुरुजनों की गौरव गरिमा, मान सम्मान, सेवा सुरक्षा एवं पुरातन गुरु शिष्य परम्परा को पुनर्स्थापित करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इस अभियान के तहत विद्यालयों में भेदभाव मुक्त माहौल बनाया जाएगा। सभी समान भाव से सीखने और सिखाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष ने अपने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं अध्यापकों से सम्पर्क कर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *