Sunday, February 15

उपजिलाधिकारी दातागंज की अध्यक्षता में थाना उसावां में हुआ थाना समाधान दिवस का आयोजन

उसावां। एसडीएम धर्मेंद्र सिंह ने थाना उसावां में थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहीं प्राप्त 02 शिकायती पत्रों में दोनों का मौके पर ही निस्तारण हो गया।उपजिलाधिकारी ने कहा कि जमीन संबंधी समस्यों का निस्तारण में दोनों पक्षों के समाने किया जाए। निस्तारण उपरांत सहमति स्वरुप दोनों के हस्ताक्षर लिए जाएं। वहीं उपजिलाधिकारी ने थाना उसावां का निरीक्षण भी किया।

वहीं उन्होंने निरीक्षण के दौरान अपराध रजिस्टर,थाना परिसर की साफ़-सफ़ाई, कार्यालय, मालखाना, हवालात, महिला हेल्पडेस्क, बैरक, भोजनालय, विवेचना सेल, आईजीआरएस सेल, और साइबर सेल का निरीक्षण किया।निरिक्षण के दौरान सब ठीक पाया गया। वहीं उन्होंने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक वीरपाल सिंहतोमर सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *