
भदोही तहसील के अभोली ब्लॉक में जगह जगह शान से लहराया प्यारा तिरंगा ,नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम।
शरद बिंद/भदोही।
दुर्गागंज । अभोली ब्लॉक के सरकारी संस्थाओं व निजी संस्थानों पर स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा। इसी क्रम में अभोली ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख प्रियंका बिंद और खंड विकास अधिकारी अनिल राय ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज में सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर शुभांकर श्रीवास्तव व नूपुर श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया, राष्ट्रीय राज्य निर्माण विभाग के कार्य में लगी स्वास्तिक कंपनी के गौरा कैंप कार्यालय पर धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया इस दौरान मुख्य अतिथि एन एच आई के जेई ओ पी प्रसाद और मैनेजर अनिल राय ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया ,थाना परिसर दुर्गागंज में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। कंपोजिट विद्यालय अमिलहरा में प्रधानाध्यापक बलवंता प्रसाद बिंद में ध्वजारोहण किया। प्राथमिक विद्यालय गोपीपुर, गौरा, अभोली, प्रयागपुर ,शेरपुर, आनन्द डीह, मसूधी, रामनगर समेत सभी विद्यालयों में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसी क्रम में श्रीमती शांति देवी इंटरमीडिएट कॉलेज कनक पुर में प्रबंधक डॉक्टर सुजीत कुमार बिंद ने ध्वजारोहण किया। आनंद डीह के एक कोचिंग के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों द्वारा 21 मी लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा भी निकाली गई ।
























