Tuesday, February 17

आजमगढ़।तहबरपुुुुर के सेमरी पुलिस चौकी पर मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी 

तहबरपुुुुर के सेमरी पुलिस चौकी पर मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी 

आजमगढ़। जनपद में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूम-धाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।तहबरपुुुुर थाने के सेमरी पुलिस चौकी सहित आस-पास के क्षेत्रों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूम-धाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कृष्ण जन्माष्टमी पर लोगों ने ब्रत रखा और विधि-विधान से पूजन अर्चन किया। जय कन्हैया लाल की जयकारों से दिशाएं गूंज उठी।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर जगह-जगह राधा कृष्ण की झांकी को भव्य पंडाल में आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भजन कीर्तन के साथ साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।तहबरपुुुुर थाने के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व सेमरी पुलिस चौकी पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूम-धाम के साथ मनाई गई। चौकी परिसर में स्थित राधा कृष्ण मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। चौकी प्रभारी उमाकांत शुक्ल ने ब्राह्मण द्वारा वैदिक मंत्रों से विधिवत पूजन अर्चन किया। तत्पश्चात आयोजित भंडारे में लोगो ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। रात्रि 12 से कृष्ण का जन्म होते ही भय प्रगट कृपाला दीन दयाल से दिशाएं गूंज उठी।

इस अवसर पर हेड कांस्टेबल योगेन्द्र पाल , रवींद्र राजपूत, प्रशान्त, अष्टभुजा, विनोद कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *