Monday, February 16

भदोही।डायल-112, पीआरवी पुलिसकर्मियों की तत्परता से जानवर से टकराकर गम्भीर रूप से घायल व्यक्ति की बच सकी जान।

डायल-112, पीआरवी पुलिसकर्मियों की तत्परता से जानवर से टकराकर गम्भीर रूप से घायल व्यक्ति की बच सकी जान।

भदोही।थाना गोपीगंज क्षेत्र अंतर्गत चकपड़ौना के पास जानवर से टकरा जाने से घायल व्यक्ति को पीआरवी पुलिस टीम द्वारा एंबुलेंस का इंतजार किए बिना तत्काल पीआरवी वाहन से अस्पताल पहुंचाकर कर इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

  पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा पीआरवी वाहनों को सूचना पर तत्काल रिसपांस देने हेतु निर्देशित किया गया है उक्त निर्देश के क्रम में सूचना पर 112 पीआरवी वाहन पर ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को तत्काल इलाज हेतु नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया गया। व्यक्ति के होश में आने पर बताया गया कि उसकी बाइक के डिग्गी मे कुछ पैसे हैं, पीआरवी पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर उपरोक्त मोटरसाइकिल से रुपया ले जाकर व्यक्ति को दिया गया।तथा पीआरवी द्वारा घायल व्यक्ति की जानकारी की गई तो निरंकार पाण्डेय पुत्र दरोगा पाण्डेय निवासी चकिया थाना चकिया जनपद चंदौली के रूप मे हुआ जो वाराणसी जा रहे थे। स्थानीय पुलिस व घायल व्यक्ति के भाई को सूचना दी गई । पीआरवी पुलिसकर्मियों की तत्परता से घायल व्यक्ति की जान बच सकी। पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही पर घायल के परिजनों व स्थानीय जनता ने भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया।

वहीं पीआरवी-6241 पर ड्यूटीरत पर तैनात मु0आरक्षी गुफरान खान व आरक्षी हवलदार रामऔर चालक हो0 देवराज यादव रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *