Tuesday, February 17

जौनपुर।हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला कार्यशाला का आयोजन

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला कार्यशाला का आयोजन

जौनपुर।भारतीय जनता पार्टी जिला मछलीशहर द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर जिला कार्यशाला का आयोजन सीहीपुर स्थित जिला कार्यालय पर किया गया।

मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री व जिला प्रभारी संतोष सिंह पटेल ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल एक अभियान भर नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति के उस जज्बे का जीवंत प्रतीक है जो प्रत्येक नागरिक के हृदय में बसे भारत प्रेम को प्रकट करता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है, उसी क्रम में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान एक जन-जागरण का कार्य कर रहा है।

श्री पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह प्रत्येक ग्राम, हर नगर और मोहल्ले में जाकर लोगों को राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और उसके महत्व से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि हम तिरंगे को केवल एक प्रतीक चिन्ह न समझें, बल्कि इसे अपने आत्मगौरव और राष्ट्रीय एकता के रूप में अपनाएं। उन्होंने यह भी बताया कि इस अभियान में सभी कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि हर घर पर ध्वजारोहण हो और राष्ट्रगान का सामूहिक आयोजन किया जाए, उन्होंने पूरे आयोजन को विजयोत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया।

पूर्व विधायक डॉ हरेंद्र प्रसाद सिंह, दिनेश चौधरी एवं गुलाब चंद सरोज ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन को अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह ने की। उन्होंने आगामी कार्ययोजना की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रत्येक मंडल स्तर पर टोली गठन कर प्रचार-प्रसार से लेकर झंडा वितरण तक की जिम्मेदारी तय की जा रही है।

कार्यक्रम का संचालन अभियान के जिला संयोजक मेहीलाल गौतम द्वारा किया गया।

इस अवसर पर राजेंद्र श्रीवास्तव,नृपेन्द्र सिंह,राकेश शुक्ला, बृजेश सिंह,मीना पटेल,कमलेश सिंह,श्यामदत्त दुबे,राजेश सोनकर,स्कन्द पटेल,अखिल प्रताप सिंह,प्रहलाद यादव,सत्प्रकाश गौड़,अनीश रहमानी,सुदर्शन सिंह,अजय सोनकर शास्त्री,रिशु सिंह रिद्धिमा,अनुपमा राय,धनंजय कश्यप,शिवम पाल आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *