पी एम सूर्य घर मुफ्त विजली योजना के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों के साथ बैठक
शरद बिंद
भदोही,अभोली। विकास खण्ड के सभागार हॉल में खण्ड विकास अधिकारी अनिल कुमार राय की अध्यक्षता में यू पी नेडा द्वारा अधिकृत विपिन जायसावल ने पी0 एम0 सूर्यघर मुक्त बिजली योजना के अंतर्गत निजी घरों पर सोलर रुफटॉप प्लांट स्थापित कर विद्युत बचत करने के संबंध में मुख्य सचिव महोदय उत्तर प्रदेश शासन द्वारा हर घर सोलर अभियान के अंतर्गत सोलर रूप का प्लांट की स्थापना हेतु जनपद भदोही में निजी आवासीय भवनों को सोलर रुफटॉप से आच्छादित किए जाने हेतु पचास हजार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विकास खण्ड सभागार हॉल में उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों को योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी और यू पी नेडा द्वारा रजिस्टर्ड RISING ROADLIX PVT LTD से स्वयं इस योजना का लाभ लेने और घरेलु विद्युत् उपभोक्ताओं को भी जगरूक कर अधिकाधिक योजना का लाभ लेने हेतु प्रेरित करने को कहा गया।अंत में उपस्थित कुछ आँगनवाड़ी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में झूठ बोलकर भी कुछ लोगों द्वारा सोलर प्लांट लगवाया जा रहा है जिससे सब्सिडी और क्लेम में समस्या आ रही है इससे निबटने के लिए यू पी नेडा भदोही से सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त करने के लिए भी कहा गया।इस मौके पर शाहीना महमूद बाल विकास परियोजना अधिकारी, मंजू देवी मुख्य सेविका,विजय कुमार सोनकर, रामजीत,अंकित सिंह ब्लॉक को आर्डिनटर, आंगनवाड़ी कार्यकर्तीयों में ज्ञान देवी, उमा देवी, सीमा देवी आराधना, सोना, कंचन, इंद्रावती आदि उपस्थित रही।
बदायूँ।गौ माता के सम्मान और गौ रक्षा के लिए एकजुट हुए लोग, सरकार को सौंपे जाएंगे हस्ताक्षर
adminOctober 28, 20260
आजमगढ़ में भाकपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, बनाया मानव श्रृंखला
October 28, 2026
आजमगढ़ में भाकपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, बनाया मानव श्रृंखला
आजमगढ़। बुद्ध...
बलिया।नगरा PHC में छात्रा को डेढ़ घंटे तक नहीं मिला उपचार, ऑक्सीजन सिलेंडर भी खाली मिला
October 28, 2026
नगरा PHC में छात्रा को डेढ़ घंटे तक नहीं मिला उपचार, ऑक्सीजन सिलेंडर भी खाली मिला
संजीव सिंह बलिया...

