
श्री राम आशीष सिंह इंटर कालेज सिसवार कलां स्कूल में सावन महोत्सव का हुआ आयोजन, बच्चों का कार्यक्रम देख हर्षाए लोग।
संजीव सिंह बलिया।नगरा।श्री राम आशीष सिंह इंटर कालेज सिसवार कलां स्कूल में शनिवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। बच्चों द्वारा शिव पार्वती पूजन, मेहंदी रंगोली प्रतियोगिता व सावन से संबंधित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल सावन मय कर दिया। बतौश्र मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंध निदेशक आशुतोष सिंह सोनू ने कहा कि श्रावण मास हिन्दू धर्म का पावन माह माना जाता है। यह मास भगवान शिव का प्रिय मास होता है और खेती की दृष्टि से भी अहम होता है। सावन का महीना जीवन में खुशियों का सौगात लाता है। कृषकों के लिए तो यह माह वरदान स्वरूप है। स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडेय ने कहा सावन का महीना हरियाली और खुशियों का प्रतीक है। पेड़-पौधे जल से सरावोर होकर नया जीवन पाते हैं। तपती धरती वर्षा जल का स्पर्श पाकर शीतल हो जाती हैं। इस मौके पर कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। बच्चों ने नृत्य,गीत सहित मनोरंजक कार्यक्रम से वातावरण को सावनमय बना दिया। प्रबंधक आशुतोष सिंह ‘सोनू’ ने शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया। इस मौके पर प्रबंधक आशुतोष सिंह ‘सोनू’, प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडेय समेत विद्यालय के सभी शिक्षक गण आदि थे।

