
परऊपुर में श्री शिव शक्ति महायज्ञ भागवत कथा का भव्य आयोजन।
शरद बिंद
भदोही।जिले के ब्लॉक अभोली ब्लॉक के परऊपुर गांव स्थित अखंडानंद आश्रम में नौ दिवसीय श्री शिव शक्ति महायज्ञ भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया कथा के आठवें दिन राष्ट्रीय चिंतक बटुक जी महाराज ने श्रोताओं को अपनी ओजस्वी वाणी से मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव आदि और अनंत हैं, जिन्होंने लोक कल्याण के लिए स्वयं विषपान किया। साथ ही, उन्होंने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का संगीतमय वर्णन कर कथा को जीवंत बना दिया। यज्ञ के अधिष्ठाता स्वामी श्री कृष्ण दास महाराज रहे, जिनके मार्गदर्शन में यह आयोजन भक्ति और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में व्यवस्थापकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दिनेश सिंह, वीरेंद्र बहादुर सिंह, माता दिन सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, सुखराज सिंह, अनिल तिवारी, महेंद्र कुमार मिश्रा, अनिल सिंह, गुड्डू, सविता देवी, सरिता देवी, मंजू, शांति देवी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा स्थल भक्ति रस में डूबा रहा, जहां श्रोताओं ने भगवान शिव और श्री कृष्ण की लीलाओं का रसपान किया। इस महायज्ञ ने न केवल धार्मिक उत्साह जगाया, बल्कि सामाजिक एकता को भी बढ़ावा दिया। स्थानीय लोगों ने इस आयोजन को ऐतिहासिक और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।

