
बलिया।असमय काल के गाल में समा गई महिला शिक्षामित्र, शोक की लहर।
संजीव सिंह बलिया।नवानगर।शिक्षामित्र का आकस्मिक निधन, शोक की लहर शिक्षामित्र के आकस्मिक निधन से शिक्षामित्रों में शोक की लहर दौड़ गई,वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।मामला बलिया जिले के नवानगर शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कन्या प्राथमिक विद्यालय देवकली की शिक्षामित्र प्रतिभा पाठक पत्नी मनोज कुमार पांडेय का लंबी बीमारी केंसर से पीड़ित होने के कारण इलाज के दौरान आज शनिवार को असमय काल के गाल में समा गयी। पति मनोज कुमार पांडेय है!इनकी दो बड़ी पुत्री और एक पुत्र है इसकी सूचना मिलते ही चहुंओर शोक की लहर दौड़ गयी। घर-परिवार में कोहराम मच गया। निधन की खबर मिलते ही शिक्षामित्रों में शोक की लहर दौड़ गई। इनके निधन पर नवानगर बीआरसी के प्रांगण में आज ही एक शौक सभा का आयोजन किया गया जिसमें बलिया बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह,खंड शिक्षाअधिकारी पंकज कुमार सिंह मौजूद रहे जिसमें प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुशील कुमार प्राथमिक शिक्षामित्र के ब्लॉक अध्यक्ष फैसल अजीज महामंत्री मुकेश राय एवं अधिक संख्या में शिक्षक,शिक्षामित्र ने शोक प्रकट कर संवेदना ब्यक्त किये! इनके अलावा प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के मंडल संरक्षक सरल यादव, मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव सिंह,मंडल कोषाध्यक्ष दिलीप प्रसाद,मंडल प्रवक्ता श्याम नंदन मंटू मिश्र, जिलाध्यक्ष पंकज सिंह,महामंत्री अमृत सिंह,जिला प्रवक्ता निर्भय राय,जिला मंत्री अरविंद यादव, रमेश यादव सहित कई अन्य शिक्षक ,शिक्षामित्र,व महिला शिक्षकों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दुख जताया है।

