Friday, December 19

जौनपुर।जिले का नाम बदलने के लिए उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन 

जिले का नाम बदलने के लिए उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन 

जौनपुर जिले का नाम यमदग्निपुरम हो डॉ. अतुल 

महराजगंज (जौनपुर )। क्षेत्र के ढेमा गाव निवासी अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष डॉ अतुल कुमार दुबे के नेतृत्व में लखनऊ में उपमुख्यमंत्री के आवास पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में जिले का नाम बदलने को लेकर ज्ञापन सौपा गया। आपको बता दें कि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को संगठन की जिले की टीम द्वारा माल्यार्पण कर भगवान श्री परशुराम की प्रतिमा भेंट करते हुए भगवान परशुराम का फरसा भेंट किया गया वहीं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री डॉ के सी पाण्डेय के नेतृत्व में यह मांग उठाई गई वहीं जिला अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार पत्रक के माध्यम से जिले का नाम बदलने के लिए उनके द्वारा गुहार लगाई जा रही है वहीं ब्राह्मण समाज में घटित समस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई इस मौके पर जिला पदाधिकारी सुरेंद्र नाथ तिवारी प्राचार्य, नागेंद्र मिश्र वशिष्ठ एवं महराजगंज ब्लॉक अध्यक्ष श्याम मिश्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *