Monday, February 16

जौनपुर।हवन और वैदिक पूजन संग राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ।

हवन और वैदिक पूजन संग राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ।

 जौनपुर।राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय में सोमवार, 14 जुलाई को वैदिक परंपराओं के साथ नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 की शुरुआत हुई। समारोह का शुभारंभ माता सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन के साथ हुआ। इसके उपरांत विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति में पुरोहित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य प्रोफ़ेसर अरुण कुमार सिंह ने उपस्थितजनों को नवीन सत्र की शुभकामनाएं दीं और विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा, “ज्ञानयज्ञ में अपने सार्थक प्रयासों की आहुति देने से ही उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी जाती है।” उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों से शैक्षिक उत्कृष्टता के नए कीर्तिमान स्थापित करने का आह्वान किया।

हवन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया और नव ऊर्जा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर प्रो. इन्दु प्रकाश सिंह, प्रो. जय कुमार मिश्र, कैप्टन एस.पी. सिंह, डॉ. बृजेश प्रताप सिंह, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. योगेश शर्मा, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. रवीन्द्र कुमार सिंह, डॉ. अजय दूबे, डॉ. अविनाश सिंह यादव, डॉ. गिरीश मणि त्रिपाठी सहित अन्य प्राध्यापकगण, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *