Saturday, December 20

जौनपुर।गाना बजाने को लेकर मारपीट, मची भगदड़।

गाना बजाने को लेकर मारपीट, मची भगदड़।

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिहौली गांव में स्थित गोमतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में वैवाहिक कार्यक्रम में में म्यूजिक सिस्टम पर मनपसंद गाना बजाने के विवाद में हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए। पुलिस छह से सात आरोपितों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी है।

           वाराणसी के रेहारी गांव से बारात आई थी। द्वारचार की रस्म के दौरान म्यूजिक सिस्टम बज रहा था। बाराती नाच रहे थे। मनपसंद गाना बजाने को लेकर बारातियों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। इसके चलते म्यूजिक सिस्टम बंद करना पड़ गया। आधे घंटे बाद कुछ युवक तीन-चार बाइक से मुंह बांधे हॉकी-डंडा लेकर मंदिर परिसर में पहुंच गए। और बारातियों पर हमला कर दिया। पिटाई में छह लोग घायल हो गए। घरातियों बारातियों में भगदड़ मच गई। खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस हालात नियंत्रित कर मारपीट कर रहे आधा दर्जन आरोपितों को हिरासत में ले लिया। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में मारपीट करने का पूरा घटनाक्रम कैद हो गया। पुलिस मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज खंगाल रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *