
निजामाबाद में युवती का शव मिलने से सनसनी
आजमगढ़ । निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौकी अंतर्गत फरिहा स्थित कांटा वाली बाग के पीछे अहमद मसूद के ट्यूबल के पास एक संदिग्ध परिस्थितियों में एक लगभग 22 वर्षीय युवती का शव मिला। शव मिलने की खबर मिलने की खबर से सनसनी फैल गयी। आस पास के लोग जुट गए।
गुरुवार की सुबह लगभग दस बजे लोगों को घटना कि जानकारी हुई तो इसकी सूचना फरिहा चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह को पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गये और शव को पहचान कराने का प्रयास किया। चौकी प्रभारी ने घटना कि सूचना उच्च अधिकारियों को दिया । सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे । पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । चौकी प्रभारी फरिहा अनिल कुमार सिंह ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती कि शव मिला है ।और विधिक कार्यवाही किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने शव की शिनाख्त नही हुई है ।























