Sunday, February 15

बदायूँ।शिकायतों का गंभीरतापूर्वक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारीः डीएम

शिकायतों का गंभीरतापूर्वक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारीः डीएम

डीएम ने रक्तदान करने वाले 31 व्यक्तियों को दिए प्रशस्ति पत्र

बदायूँ। जिलाधिकारी अवनीश राय ने तहसील दातागंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। तहसील परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले 31 व्यक्तियों को डीएम ने प्रशास्ति पत्र देते हुए उनकी प्रशंसा की। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 52 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 07 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से भी निस्तारण की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक लिया जाता है इसलिए अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करें।

संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर ब्लॉक म्याऊँ के अन्तर्गत ग्राम मौज्जमपुर निवासी राम रतन ने जिलाधिकारी के समक्ष शिकायती पत्र दिया कि उनके ग्राम का राशन कोटेदार ठीक प्रकार अनुमन्य राशन का वितरण नहीं करता है, इसपर डीएम ने उप जिलाधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी को स्वयं परीक्षण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर चकरोड पर से अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाइश करवाने, जल भराव को ठीक कराने सहित विभिन्न विभागों से सम्बंधित कुल 52 शिकायती एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 07 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष के गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

तहसील परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में 31 व्यक्यिों द्वारा 31 यूनिट रक्तदान किया गया। डीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उनको इस नेक काम के लिए प्रशस्ति पत्र दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दातागंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। डीएम ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, इससे व्यक्ति का जीवन बचता है।

इस अवसर पर एसएसपी ब्रजेश कुमार सिंह, सीडीओ केशव कुमार, एसडीएम धर्मेन्द्र कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *