Wednesday, December 17

आजमगढ़।विजय बहादुर बौद्ध श्री रविदास विश्व महापीठ के प्रदेश मंत्री मनोनीत 

विजय बहादुर बौद्ध श्री रविदास विश्व महापीठ के प्रदेश मंत्री मनोनीत 

आजमगढ़। श्री रविदास विश्व महापीठ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष किशन लाल सिंह ने विजय बहादुर बौद्ध को शीर्ष पदाधिकारियों के निर्देश पर प्रदेश मंत्री मनोनीत किया है। विजय बहादुर बौद्ध पुत्र राम भेज तहबरपुर विकास खण्ड में पड़ने वाले पश्चिम पट्टी गांव के निवासी हैं। और वर्तमान में भाजपा का संगठनात्मक जिला लालगंज अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष हैं। विजय बहादुर बौद्ध ने बताया कि श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ भारत में ही नहीं संपूर्ण विश्व में सामाजिक कार्यों में जुटी है। श्री गुरुदेव जी की पवित्र वाणी के माध्यम से धर्म परिवर्तन पर पूर्ण रूप से रोक एवं समाज से विमुख बंधुओं को पुनः घर वापसी के साथ-साथ बौद्धिक विकास, सामाजिक समरसता के लिए समर्पित है ,जो राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने का कार्य कर हैं। उन्होंने ने कहा जों दायित्व मिला है उसका निर्वहन करुंगा।

इनके मनोनयन पर भाजपा मंडल तहबरपुर के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष राय पंकज,खदेरु राय, विवेक सिंह, अजय राय, ओंकार नाथ पाण्डेय, रामचेत,रामभवन राम आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी है। फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *