शाहजहाँपुर। जनपद की कोतवाली पुलिस ने मुकदमे मे वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
जनपद की कोतवाली पुलिस ने मुकदमे मे वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
शाहजहाँपुर। योगेद्र यादव
जनपद के पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले अपराध की रोकथाम एंव चिन्हित किये गये अपराधियों, वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एंव अपराध की रोकथाम के परिपेक्ष्य में प्रचलित अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम को मिली बडी कामयाबी । रविवार को वादिनी की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर अभियुक्त अंकुश कुशवाहा पुत्र रघुवीर कुशवाहा नि0 ग्राम इटारा, थाना पिहानी, जनपद हरदोई वादिनी की पुत्री के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने व पीडिता व उसके परिवारजनों द्वारा शादी करने के लिये कहने पर शादी करने से इन्कार कर देने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया था । वहीं सो...








