बलिया।रसड़ा के टूटे घरों में सुख-शांति लौटाने की पहल: विधायक उमाशंकर सिंह ने पीड़ित परिवारों को दी आर्थिक मदद, बढ़ाई सरकार से तत्काल सहायता की मांग।
रसड़ा के टूटे घरों में सुख-शांति लौटाने की पहल: विधायक उमाशंकर सिंह ने पीड़ित परिवारों को दी आर्थिक मदद, बढ़ाई सरकार से तत्काल सहायता की मांग।
संजीव सिंह बलिया।विगत दिनों रसड़ा के ग्रामसभा बछईपुर के बउहारीडीह टोला के चौहान समाज के लगभग 9 परिवारों के घर तहसीलदार के आदेश से क्षतिग्रस्त कर दिए गए, जिससे उनके सामने रहने का बड़ा संकट उत्पन्न हो गया। उक्त पीड़ा को समझते हुए विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक उमाशंकर सिंह ने जिलाधिकारी बलिया से संपर्क कर पीड़ितों को पट्टा दिलाने और तत्काल शासन सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। जिलाधिकारी ने एसडीएम रसड़ा को पीड़ितों की हरसंभव मदद के निर्देश दिए।आज विधायक उमाशंकर सिंह ने स्वयं प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी व्यथा को महसूस किया और श्दिलीप चौहान, अमरजीत चौहान, फ़ुलवदन चौहान, भजुँराम चौहान, सुदामा चौहान, शम्भू चौहान, मुन्ना चौहान, श्री ललन चौहान,...
