अटेवा ने NPS-UPS के विरोध में मनाया ‘काला दिवस’, पुरानी पेंशन बहाली की मांग
संजीव सिंह बलिया। NMOPS केंद्रीय नेतृत्व विजय कुमार बंधु जी के निर्देश पर अटेवा पेंशन बचावो मंच, बलिया के तत्वावधान में जिला संयोजक समीर कुमार पाण्डेय और कार्यकारिणी के नेतृत्व में जनपद के सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारियों ने नई पेंशन व्यवस्था (NPS) व यूनिफाइड पेंशन व्यवस्था (UPS) के विरोध में ‘काला दिवस’ मनाया।कार्यस्थलों पर काली पट्टी बांधकर काम करते हुए प्रदर्शनकारियों ने NPS-UPS समाप्त कर सर्वहितकारी पुरानी पेंशन व्यवस्था को तत्काल बहाल करने की मांग सरकार से की।कार्यक्रम को सफल बनाने में अटेवा जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक पदाधिकारियों और सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

