बलिया की दो बेटियों ने यूपीपीसीएस में चमकाया परचम, क्षेत्र में खुशी की लहर

बलिया की दो बेटियों ने यूपीपीसीएस में चमकाया परचम, क्षेत्र में खुशी की लहर

 संजीव सिंह  बलिया ।जनपद के लिए गर्व और खुशी का पल है, जहां दो बेटियों ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।बैरिया विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी निर्भय नारायण सिंह की भतीजी आकांक्षा सिंह का चयन यूपीपीसीएस परीक्षा में हुआ है। उनकी सफलता पूरे क्षेत्र के युवाओं, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है।वहीं, बांसडीह इण्टर कॉलेज, बांसडीह के प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार पाण्डेय जी की पुत्री निधि पाण्डेय का चयन भी यूपीपीसीएस में कमर्शियल टैक्स ऑफिसर (CTO) पद के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से बांसडीह क्षेत्र में भी खुशी की लहर दौड़ गई है।दोनों बेटियों की सफलता इस बात का प्रमाण है कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य दूर नहीं। यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवारों के लिए, बल्कि पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *