
प्रदेश के संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने अनुसूचित जाति कार्यकर्ता संवाद पर बाबासाहेब के कार्यों बारे में बताया।
उपेंद्र पांडे
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति कार्यकर्ता संवाद और जिला पंचायत, नगर पालिका, नगरपंचायत अध्यक्ष व सदस्य बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह जी और क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों ने लगातार झूठा दुष्प्रचार कर अनुसूचित समाज को भ्रमित करते का काम किया है ।विपक्षी दलों ने बाबा साहेब के अपमान में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस ने बाबा साहेब को चुनाव हरवाया। जब बाबा साहेब का निधन हुआ तो उनका अन्तिम संस्कार दिल्ली में नही होने दिया। क्योंकि दिल्ली में यदि बाबा साहेब का अन्तिम संस्कार होता तो वहां उनका स्मारक बनता । मजबूरन उनका अन्तिम संस्कार मुम्बई में करना पड़ा। कांग्रेस के लोग हाथ में संविधान लेकर के धूमते है लेकिन कभी संविधान व बाबासाहेब आंबेडकर का सम्मान नहीं करते।कांग्रेस के जवाहरलाल नेहरू, इन्दिरा गांधी ने लम्बे समय तक देश में शासन किया लेकिन बाबासाहेब को भारत रत्न 1990 में भाजपा समर्थन से बनी बी पी सिंह सरकार ने दिया। बाबासाहेब ने संविधान में सबको समान अधिकार दिया। कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में बाबासाहेब के संविधान को लागू होने नहीं । वहां अलग संविधान अलग प्रधान और अलग निशान चलता था डा श्याम प्रसाद मुखर्जी ने इसका विरोध करते हुए अपना बलिदान दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अनुच्छेद 370 समाप्त कर जम्मू कश्मीर में बाबासाहेब के संविधान को लागू करने का काम किया। जब अटल बिहारी वाजपेई देश के प्रधानमंत्री थे वह जानते थे की समाज का एक बड़ा वर्ग शिक्षा से वंचित रह जाता है अटल जी ने सर्व शिक्षा अभियान की शुरूवात किया और कस्तूरबा गांधी बालिका क्षात्रावास की योजना चलाया। जब वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सफाई कर्मियों के पैर धोए और कुंभ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सफाई कर्मचारीयों के साथ भोजन किया यह मीडिया में तस्वीरें छपने के लिए नहीं इसके पीछे एक संदेश था कि समाज का हर वर्ग समान है और सब को सम्मान पाने के का अधिकार है। बाबासाहेब के सम्मान में अटल जी ने संसद के अन्दर बाबासाहेब की प्रतिमा लगाने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहेब लंदन में जिस स्थान पर रहे करवह पढ़ाई करते थे उस स्थान को खरीद कर और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित कर बाबासाहेब का सम्मान किया।इन बातों को आप सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों को घर घर जाकर बताने की आवश्यकता है ताकि समाज यह समझ सके की विपक्षी दलों द्वारा उनको केवल भ्रमित किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला प्रभारी अशोक सिंह,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल ,अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य तीजा राम अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष सौदागर भारती, नन्हकूराम सरोज, पवन सिंह मुन्ना, श्वेता जायसवाल, अजय निषाद, हरिवंश मिश्रा विभा बर्नवाल, ऊषा आर्या पदाधिकार व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
























