बलिया।मध्य प्रदेश के दतिया में मधुकर सारस्वत सम्मान 2025 से सम्मानित हुए बलिया के विद्वान डॉ विद्यासागर उपाध्याय 

मध्य प्रदेश के दतिया में मधुकर सारस्वत सम्मान 2025 से सम्मानित हुए बलिया के विद्वान डॉ विद्यासागर उपाध्याय 

 संजीव सिंह बलिया।अपने एक दिवसीय प्रवास पर मध्य प्रदेश के दतिया में बलिया निवासी ख्यातिलब्ध दार्शनिक और साहित्यकार डॉ विद्यासागर उपाध्याय को दतिया के विद्वत समाज द्वारा प्रतिष्ठित मधुकर स्मृति सम्मान 2025, प्रशस्ति पत्र,अंगवस्त्रम् ,पुष्पहार और अनेक ग्रंथ भेंट करके सम्मानित किया गया। ज्ञानपीठ और साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त चार विद्वानों,राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय साहित्यकारों की उपस्थिति में डॉ विद्यासागर उपाध्याय ने मधुकर शोध संस्थान द्वारा स्थापित बड़े बहादुर जू की हवेली स्थित मधुकर भवन का उद्घाटन किया।बतौर मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता डॉ विद्यासागर ने निर्धारित ‘वैशेषिक दर्शन एवं नव परमाणुवाद’ विषयक पर उपस्थित विद्वत समाज के समक्ष लगभग एक घंटे का सारगर्भित व्याख्यान दिया। डॉ विद्यासागर उपाध्याय की इस उपलब्धि पर बलिया के विद्वानों में हर्ष व्याप्त है।वरिष्ठ साहित्यकार डॉ जनार्दन राय, डॉ विश्राम यादव, डॉ गणेश पाठक, हरेंद्र नाथ मिश्र,करुणानिधि तिवारी,संतोष दीक्षित, डॉ शिवकुमार शुक्ला, डॉ रघुवंश मणि पाठक, शिवजी पाण्डेय रसराज, फतेह चंद बेचैन, नन्द जी नंदा, जितेन्द्र यादव स्वाध्यायी,राजेश सिंह श्रेयश, रामदरस यादव , मौलाना मजहर अली आदि ने बधाई दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *