Monday, February 16

जौनपुर।रिटायर्ड अधिकारी का मिला शव, हत्या की आशंका। 

रिटायर्ड अधिकारी का मिला शव, हत्या की आशंका। 

जौनपुर। शहर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाजिदपुर इलाके में रविवार सुबह में रिटायर्ड अधिकारी की लाश मिलने से सनसनी सनसनी फैल गई। अधिकारी की हत्या की आशंका जताई जा रही है। वह शहर के सुंदर नगर इलाके में अपना मकान लेकर रहते थे मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके शव को कब्जे में ले लिया है जांच पड़ताल कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक रामसुंदर यादव मूल रूप से खुटहन थाना क्षेत्र के गैरवाह गांव के निवासी थे, वह जिला युवा कल्याण अधिकारी के पद से सेवानिवृत हुए थे और वह जौनपुर शहर के सुंदर नगर इलाके में पॉलिटेक्निक कॉलेज के बगल में रहते थे। रविवार सुबह उनका शव वाजिदपुर तिराहे के पास मिला यह लोगों के मुताबिक प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है, किसी ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, और जांच कर रही है।

मौके पर लाइन बाजार थाना अध्यक्ष समेत अन्य अधिकारी भी मौके का मुवायना कर रहे हैं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी इनकी मृत्यु कैसे हुई। वहीं अगर अपराधों की बात करें तो इस समय जिले में हत्या की घटनाएं बढ़ गई है जो की चिंता जनक है ‌‌। पुलिस हर जगह पहुंच रहे हैं कार्रवाई भी कर रही है , अपराध करने वाले अपराधी गिरफ्तार भी हो रहे हैं लेकिन अपराधियों में खौफ नहीं है अगले दिन फिर अपराध हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *