
हरा चारा सहित दस कुंतल भूसा गौंवश आश्रय को दिया सहयोग
विश्व हिन्दू परिषद् गोरक्षा विभाग आर्यमगढ़ ने कान्हा गौंशाला पहुंचकर गोवंश के प्रति किया जागरूक
उपेन्द्र पांडेय
आजमगढ़। गोवंश को शुद्ध आहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विश्व हिन्दू परिषद गोरक्षा विभाग आर्यमगढ़ के पदाधिकारियों द्वारा बुधवार को आजमगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में स्थित कान्हा गौशाला को भूसा देकर सहयोग कर आम लोगों को गौवंश के प्रति जागरूक किया। इस दौरान गौशाला का निरीक्षण करते हुए गोवंशों को गुड़ एवं हरा चारा भी खिलाया गया।
विहिप गोरक्षा आर्यमगढ़ के जिलाध्यक्ष चंदन सिंह ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद् गोरक्षा विभाग के प्रांत प्रमुख श्री सतीश राय जी के निर्देशानुसार समय-समय पर गो रक्षा विभाग वृहद कार्यक्रम चलाता रहता है। जिसके क्रम में नगर पालिका आजमगढ़ की स्थानांतरित मुजफ्फरपुर के कान्हा गोवंश आश्रय स्थल पर दस कुंटल से अधिक भूँसे का सहयोग दिया गया है और आगे भी आवश्यकता पड़ने पर संगठन इसके तत्पर रहेगा। साथ ही इस भीषण गर्मी में गोवंशों के लिए भरपूर पानी की उपलब्धता के प्रति भी लोगों को जागरूक किया।
गोरक्षा प्रान्त संयोजक गौरव सिंह रघुवंशी ने गोवंशों के प्रति आगे भी वृहद कार्यक्रम जारी रखने की अपील करते हुए कहाकि समाज के लोग भी गोवंश आश्रय स्थलों पर पहुंचे और उनसे जुड़कर गोवंशों की पूरी मदद करें। इन स्थलों पर यदि अगर आश्रय स्थल पर कोई कमियां हो तो उसके प्रति संगठन या जिला प्रशासन से मिलकर समस्याओं का निदान कराये।
इस अवसर पर गोरक्षा प्रान्त अध्यक्ष राणा प्रताप राय सोनू, जिला कार्याध्यक्ष अरविन्द अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र पाण्डेय, राघवेंद्र मिश्रा लड्डू, भाजपा नेता सिद्धार्थ राम सिंह, श्रेयांश अग्रवाल, हरेंद्र मौर्या, उत्कर्ष सिंह, अंकुर गुप्ता, आशीष यादव, अजय यादव, अर्जुन समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
























