
शादी का झांसा देकर पांच वर्षों तक किया दुष्कर्म, आरोपी भेजा गया जेल।
जौनपुर ।जिले के थाना जफराबाद क्षेत्र के एक गांव के युवक ने अपने गांव की एक युवती से शादी का झांसा देकर पांच वर्षों तक दुराचार किया। बाद में वह मुकर गया।पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उक्त युवक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 26 वर्षीय युवक गांव की ही 24 वर्षीय युवती से पहले प्रेम सम्बन्ध बनाया उसके बाद युवती से शादी करने का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। कुछ माह पूर्व से जब युवती ने उक्त युवक से शादी का दबाव बनाना शुरू किया। तब वह युवती से टाल मटोल करने लगा। उसके बाद भी वह शादी नही किया। अंत मे शनिवार को पीड़िता ने युवक के विरुद्ध दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दिया। जिसमे पुलिस ने मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी युवक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसी दौरान जरिए मुखबिर मिली सूचना पर आरोपी अजीत कुमार निवासी कादीपुर थाना जफराबाद को जफराबाद कस्बे के नावघाट मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

