Wednesday, December 17

हापुड़।आंधी बारिश में दीवार गिरने से 12 वर्षीय बच्ची घायल।

आंधी बारिश में दीवार गिरने से 12 वर्षीय बच्ची घायल।

लेखराज कौशल 

हापुड़। जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव होश्दारपुर गढ़ी में तेज आंधी व बारिश से मकान की छत गिर गई। इस दौरान मकान में बैठे तीन लोग घायल हो गए। वहीं मजीदपुरा में मकान की दीवार गिरने से 12 वर्षीय बच्ची शहरीन घायल हो गई।जिले में पिछले एक सप्ताह से लोग भीषण गर्मी से परेशान थे। शाम को आकाश में बादल छा गए। करीब आधे घंटे तक तेज आंधी चली। इसके बाद बारिश हुई। शुक्रवार शाम के समय आई तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। आंधी से एक मकानों की छत और एक मकान की दीवार गिर गई।

गांव निवासी बीरपाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी पुष्पा, पुत्री भारती व पुत्र हर्ष के साथ शुक्रवार शाम घर पर मौजूद थे। इसी बीच तेज आंधी के बाद बारिश आ गई। इसके कारण उनके मकान की छत का हिस्सा गिर गया। इसमें उनकी पत्नी पुष्पा, पुत्री भारती व पुत्र हर्ष घायल हो गए। घर का सारा सामान मलबे में दब गया।

सूचना पर थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर ले आए। वहीं नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा में निर्माणीय मकान की दीवार अचानक गिर गई। जिसकी चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्ची शहरीन घायल हो गई। परिजनों ने उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *