
नहीं थम रहा शवों के मिलने का सिलसिला खन्नौत नदी में मिला एक और शव 15 दिन में मिल चुके 5 शव
मुजीब खान
शाहजहांपुर / जनपद के थाना तिलहर क्षेत्रके गोपालपुर नवदिया क्षेत्र में अज्ञात युवक के अधजले शव मिलने की गुत्थी अभी सुलझ भी नहीं पाई थी कि आज थाना सदर क्षेत्र में खन्नौत नदी में सुबह उतराता हुआ एक युवक का शव और बरामद हो गया जिसकी काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने पहचान कर ली है यदि माने तो बीते 15 दिनों में अलग अलग स्थानों पर जनपद में 5 अज्ञात शव मिल चुके है जिनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है ।
आज सुबह जब कुछ डेयरी संचालक अपनी भैंसे लेकर नदी पर गए तो उन्होंने नदी में उतराते हुए एक शव को देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला जो एक युवक का था पुलिस द्वारा उसकी शिनाख्त के लिए लोगो को बुलाया पुलिस के इस प्रयास से मृतक की शिनाख्त सुबोध यादव के रूप में हुई जो कि एलआईसी बीमा कंपनी में बतौर एजेंट काम करता था और वह रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के हरदोई बाईपास का रहने बाला था।मृतक के परिजनों ने पहुंचकर शव की शिनाख्त की है।फिलहाल सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बरामद शव का पंचनामा भर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र में स्थित खन्नौत नदी पुल के पास की है।
आपको बताते चले कि पिछले 15 दिनों में यह पांचवां शव है। बुधवार को तिलहर थाना क्षेत्र के नगरिया मोड़ पर एक खेत में युवक का अधजला शव मिला। मौके से ग्लास, तंबाकू और जली टी-शर्ट बरामद हुई। उसी दिन रोजा के बसुलिया गांव में एक अन्य युवक का अर्धनग्न शव मिला।
22 मार्च को बंडा के बहेड़ा गांव के पास शारदा नहर किनारे रेत में एक महिला का शव दबा मिला। 15 मार्च को मिर्जापुर क्षेत्र के औरंगाबाद गांव के पास रामगंगा नदी में एक महिला का शव बरामद हुआ। यदि देखा जाए तो आज मिले शव की शिनाख्त तो हो गई लेकिन अन्य मामलों में पुलिस की हाइटेक टीम भी इन का खुलासा करने में विफल रही है। पिछले कई महीनों से ऐसी कई घटनाएं अनसुलझी पड़ी हैं।
























