
कल निरीक्षण भवन शारदा नहर बाईबाग में होगा सिंचाई बंधु बैठक का आयोजन
मुजीब खान
शाहजहांपुर / शारदा नहर विभाग में प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को होने वाली सिंचाई बंधु बैठक का आयोजन कल 8 अप्रैल को उपाध्यक्ष सिंचाई बंधु अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में होगा उपरोक्त जानकारी अधिशासी अभियन्ता शारदा नहर एस के भास्कर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी है ।
जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता शारदा नहर एस के भास्कर ने बताया कि माह अप्रैल 2025 की जनपद सिंचाई बन्धु बैठक आगामी 8 अप्रैल को (द्वितीय मंगलवार) समय प्रातः 11.00 बजे निरीक्षण भवन शारदा नहर खण्ड बाईबाग पुवायां रोड शाहजहाँपुर में अमरजीत सिंह, उपाध्यक्ष सिंचाई बन्धु शाहजहाँपुर की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त बैठक में नहरों एवं नलकूपों से सिंचाई के सम्बन्ध में एजेण्डा अनुसार चर्चा एवं कार्यों की समीक्षा की जायेगी।बैठक प्रात: 11 शुरू होगी इस लिए उन्होंने बैठक में उपस्थित रहने वाले सभी गणमान्य लोगों से समय से बैठक में पहुंचने का आग्रह किया ।
























