सम्भल के इस गाँव मे नही मनाया जाता रक्षाबंधन का त्यौहार

सम्भल के इस गाँव मे नही मनाया जाता रक्षाबंधन का त्यौहार
सम्भल। राहुल
जहाँ पूरे देश मे रक्षाबंधन बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है तो वही जनपद सम्भल में एक गाँव ऐसा भी है जहाँ रक्षाबंधन का पर्व नही मनाया जाता है यहाँ के यादव परिवार कई पीढ़ियों से यहाँ रक्षाबंधन का पर्व नही मनाते है। लोगो को डर है कि रक्षाबंधन पर बहन भाई से कुछ ऐसा न मांग ले जो यहाँ के लोगो को पछताना पड़े।
जनपद सम्भल के गांव बेनीपुर चक के लोग कई पीढ़ियों से रक्षाबंधन का त्यौहार नही मनाते हैं। यहाँ के बुजुर्ग बताते है कि अलीगढ़ के सेमरी गाँव मे यादव और ठाकुर परिवार रहता था दोनों परिवारों में अपार प्रेम था।यादव परिवार की बहने ठाकुर परिवार के लड़कों को और ठाकुर परिवार की बहने यादव परिवार के लड़कों को रक्षाबंधन के पर्व पर राखी बांधा करती थी। रक्षाबंधन पर्व पर यादव परिवार की लड़की ने ठाकुर परिवार से रक्षाबंधन पर राखी की नेग के बदले घोड़ी मांग ली। वही अगले साल रक्षाबंधन पर ठाकुर परिवार की लड़की ने यादव परिवार से पूरे का पूरा गाँव ही मांग लिया। अलीगढ़ के सेमरी गाँव मे रहने वाले यादव परिवार के लोग सम्भल जनपद के कई गाँव मे आकर बस गए। उस दिन से आज तक कई पीढ़ियां गुज़रने के बाद भी यहाँ आकर बसे यादव परिवार के लोग आज भी रक्षाबंधन नही मनाते है। उन्हें ख़ौफ है कि कही फिर कोई बहन हमे घर से बेघर न कर दे वही कुछ लोग परम्परा कह कर आज तक रक्षाबंधन का त्यौहार नही मनाते है। ग्राम बेनीपुर चक के अलावा भी कई ग्रामो में यादव परिवार रक्षाबंधन का त्यौहार नही मानते है।

2 thoughts on “सम्भल के इस गाँव मे नही मनाया जाता रक्षाबंधन का त्यौहार

Leave a Reply to प्रवेश यादव Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *