Friday, December 19

बलिया।पाक्सो एक्ट का आरोपी रितेश गिरफ्तार

पाक्सो एक्ट का आरोपी रितेश गिरफ्तार

 ओमप्रकाश वर्मा नगरा(बलिया)। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अनिल कुमार झा के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा आशीष मिश्रा व थानाध्यक्ष कौशल पाठक के कुशल नेतृत्व में थाना नगरा पुलिस टीम को मिली सफलता।

उल्लेखनीय है कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 67/2025 धारा 65(1) B.N.S. व ¾(2) पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रितेश सिंह पुत्र विद्यार्थी सिंह सा0 सोनापाली थाना नगरा को मुखबिर की सूचना पर सोनापाली मोड़ के पास से मु0अ0सं0 67/2025 धारा 65(1), B.N.S. व ¾(2) पाक्सो एक्ट का बोध कराते हुये हिरासत पुलिस में ले लिया। थाना स्थानीय द्वारा विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *