
पुण्यतिथि पर याद किए गये श्रीराम सिंह
ओमप्रकाश वर्मा नगरा(बलिया)। नगरा स्थित गांधी आश्रम परिसर में सोमवार को कस्बा निवासी श्रीराम सिंह की 41 वीं पुण्य तिथि मनाई गई। इस अवसर पर लोगो ने श्रीराम सिंह के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। सपा नेता विजय शंकर चौधरी ने कहा कि स्व सिंह एक नेक दिल इंसान थे। गरीबों मजलूमों की सेवा ही उनका उद्देश्य था। कहे कि स्व सिंह सुख में भले ही पीछे रहते थे लेकिन दुख में पहले पहुंचते थे। उनके मन में किसी के प्रति कटुता का भाव नहीं था। उनके बताए गए रास्ते पर चलना ही उन्हे सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर दिग्विजय सिंह, रघुनाथ वर्मा, रमेश चंद्र गोंड अनिल सिंह, उमेश पांडेय शैलेन्द्र सिंह, मुकुरधुन पटेल, शत्रुंजय चौबे आदि मौजूद रहे।

