
शाहगंज विधायक रमेश सिंह चुने गए निषाद पार्टी की विधान मंडल दल के नेता।
जौनपुर ।जिले के शाहगंज विधानसभा से समाजवादी पार्टी के कई बार के विधायक और मंत्री रहे शैलेंद्र यादव ललई को हराकर विधायक बने रमेश सिंह को निषाद पार्टी ने अपना विधानमंडल दल का नेता बनाया। इसकी सूचना जैसे ही विधायक रमेश सिंह को मिली उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
बता दें कि रमेश सिंह निषाद पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन से शाहगंज विधानसभा से चुनकर आए हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता तीन बार के विधायक और पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई को इस बार चुनाव में मात दी थी। उनको निषाद पार्टी ने अपने विधानमंडल दल का नेता बनाया है इसकी सूचना उन्हें मुख्य विधानसभा सचिव दीपक दुबे द्वारा भेजे गए पत्र के माध्यम से दी गई। उन्हें विधानमंडल के बजट सत्र सत्र के पहले सर्वदली बैठक और कार्य मंत्रणा समूह द्वारा बुलाया गया है । रमेश सिंह को विधान मंडल दल का नेता बनाए जाने से उनके समर्थकों में जोरदार खुशी देखी गई।
बता दें कि उनके पिता हरिवंश सिंह 2014 में प्रतापगढ़ से अपना दल और भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन से सांसद चुने गए थे। हरिवंश सिंह अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं और मुंबई की मशहूर उद्योगपति है। रमेश सिंह की पत्नी नीलम सिंह खुटहन ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख भी रह चुकी हैं। विधान मंडल दल का नेता चुने जाने पर उनके पिता हरिवंश सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद का शुक्रिया जताया है। हरिवंश सिंह ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है मेरा बेटा जनता की सेवा करते हुए जरूर आगे बढ़ेगा।

