Sunday, February 15

हरदोई में पकड़ा गया ऐसा ठग जिसने अपना जलवा दिखा जीत लिया दो महिला आईएसएस अधिकारियों का दिल

हरदोई में पकड़ा गया ऐसा ठग जिसने अपना जलवा दिखा जीत लिया दो महिला आईएसएस अधिकारियों का दिल

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खुद को आईएसएस अधिकारी बता शादी का झांसा देकर कर रहा था दोनों से ठगी

मुजीब खान

हरदोई / जनपद की पुलिस ने हरिकेश पांडेय नाम के एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया जो किसी और को नहीं बल्कि अपनी आन बान और शान के साथ लग्जरी लाइफ दिखा कर महिला आई ए एस अधिकारियों को अपना शिकार बना कर उन्हें शादी का झांसा देकर उनके साथ ठगी करता था उत्तर प्रदेश के अलग अलग जनपदों में तैनात दो महिला आई ए एस अधिकारियों ने हरिकेश पांडेय के विरुद्ध ठगी का मामला दर्ज कराया है आरोपी अपने आप को आई ए एस बताकर जनपद हरदोई में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात होना बताता था। पकड़े गए युवक ने बताया कि वह अपनी खास ट्रिक से महिला अधिकारियों का दिल जीतकर अपना दीवाना बना लेता था और बाद में उनसे रकम ऐठता रहता था । मामला समाने आने पर एक बार हरदोई के अफसरों की भी नींद उड़ गई । पकड़ा गया हरिकेश पांडेय उत्तर प्रदेश के जनपद प्रतापगढ़ के भगवानपुर मुफरिद गांव का है।

पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया हरिकेश पांडेय जो मैट्रिमोनियल साइट पर खुद को आईएएस अधिकारी बताकर महिला अधिकारियों को शादी का झांसा देकर ठग रहा था। आरोपी हरिकेश पांडेय ने अपने दिव्यांग भाई मुकेश कुमार पांडेय के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाया खुद को हरदोई का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बताकर महिला अधिकारियों से संपर्क किया जांच में पता चला कि आरोपी ने फर्जी नियुक्ति पत्र, पैन कार्ड और बैंक पासबुक तैयार कर रखे थे। 11 फरवरी 2024 को उसने एक पीड़िता से संपर्क कर नई नियुक्ति और वेतन न मिलने का बहाना बनाकर 1 लाख रुपये नकद और 1.23 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए इसके बाद उसने हरदोई से कासगंज ट्रांसफर की झूठी कहानी बना दी। आरोपी खुद को आईएएस अधिकारी बताकर महिला अधिकारियों को शादी का झांसा देकर ठगी करता था. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने शादी डॉट काम पर फर्जी प्रोफाइल बनाई खुद को हरदोई में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तैनात बताया उसने उन्नाव में कार्यरत एक महिला अधिकारी को शादी का झांसा दिया

सैलरी न मिलने का बहाना बनाकर उससे 1 लाख कैश और 1,23,253 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए कुछ समय बाद आरोपी ने महिला अधिकारी से कहा कि उसका ट्रांसफर हरदोई से कासगंज हो गया है। इससे महिला अधिकारी को शक हुआ। जब उसने पड़ताल की तो पता चला कि हरदोई में कोई ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इस नाम का नहीं है। इसके बाद उसने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ने लखनऊ में भी एक महिला अधिकारी को इसी तरह ठगा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से फर्जी आईएएस नियुक्ति पत्र, पैन कार्ड, पासबुक और डीएम हरदोई के साथ एडिट की गई फोटो बरामद की। हरदोई एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया, ‘महिला आईएएस अधिकारी ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के आधार पर हरिकेश पांडेय को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *