Friday, December 19

बलिया।भाजपा जनों ने कांग्रेस अध्यक्ष खडगे का पुतला फुंका

भाजपा जनों ने कांग्रेस अध्यक्ष खडगे का पुतला फुंका

 संजीव सिंह बलिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में नीरज शेखर को अपशब्दों का प्रयोग किए जाने पर बलिया में भारी आक्रोश है आक्रोशित नगरा व मालीपुर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मण्डल अध्यक्ष देवनारायण प्रजापति देवा भाई के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं का एक हुजूम बुधवार को सायंकाल नगरा बाजार में खड़के का पुतला दहन किया। खड़गे ने अपने सम्बोधन में राज्यसभा में नीरज शेखर को अपमान जनक शब्द का प्रयोग कर भारत के प्रधानमन्त्री रहे चन्द्रशेखर जी का अपमान किया है‌। कार्यकर्ताओं ने खडगे का पूतला लेकर बाजार भ्रमण करते हुए जमकर नारे बाजी किया। इस मौके पर भाजपा नेता देवनारायण प्रजापति ने कहा कि नीरज शेखर खुद एक भाजपा के वरिष्ठ नेता सांसद हैं वे 2007 से ही लोकसभा व राज्यसभा में हें। कांग्रेस अध्यक्ष ने जिस तरह संसद के मर्यादा का उलंघन किया वह घोर निंदनीय और अनुशासन हीनता है। इस मौके पर मालीपुर मण्डल अध्यक्ष पंचम गुप्ता, पूर्व मण्डल अध्यक्ष उमाशंकर सैनी व पृथ्वीपाल सिंह, अशोक गुप्ता, जयप्रकाश जायसवाल, राजकुमार कन्नौजिया, धर्मराज सिंह विक्की, संतोष पाण्डेय, दीपक कुमार, राजेश पाण्डेय, फतेह सिंह, देवेन्द्र चौबे, शशि जायसवाल, गौरव सिंह, ्आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *