Monday, February 16

बुलंदशहर /आपरेशन के दौरान महिला की निकाली ओबरी शिकायत पर सील किया गया सिंह अस्पताल

आपरेशन के दौरान महिला की निकाली ओबरी शिकायत पर सील किया गया सिंह अस्पताल

लेखराज कौशल

बुलंदशहर / जनपद में एक ऐसा मामला सामने आया है इसमें एक प्राइवेट अस्पताल ने आपरेशन के दौरान महिला की ओबरी ही निकाल दी बाद में महिला को दर्द की समस्या आने पर मामले का खुलासा हुआ महिला के परिजनों की शिकायत पर जनपद के स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल के खिलाफ कार्यवाही करते अस्पताल को सीज कर दिया है ।

जनपद के थाना डिबाई थाना क्षेत्र के ग्राम अफजलपुर में संचालित अस्पताल पर एक महिला के परिजनों ने आरोप लगाते हुए शिकायत की उसकी पत्नी की डिलीवरी के दौरान उसकी ओबरी ही निकाल दी जिसका खुलासा उसको जब दर्द की शिकायत हुई तो इलाज के दौरान हुई जांच के दौरान हुआ जिसको लेकर गांव अफजलपुर में संचालित सिंह नर्सिंग होम को सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया है। आपको बता दें कि जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रमित कुमार सिंह ने बताया कि डिबाई क्षेत्र के गांव अफजलपुर स्थित सिंह नर्सिंग होम पर एक माह पहले एक महिला को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया। ऑपरेशन से प्रसव होने के बाद महिला को पेट दर्द की समस्या होने लगी। महिला के दर्द बंद न होने पर परिजनों ने अन्य जगह जांच कराई तो बच्चेदानी न होने की बात कही गई जिसके बाद परिजनों ने सीएमओ को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की। सीएमओ के निर्देश पर सिंह नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है और रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी है। मामले में स्वास्थ्य विभाग को मुकदमा भी दर्ज करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *