Tuesday, December 16

आजमगढ़।मुहम्मदपुर के ग्राम पंचायत खराटी में मनाया गया संविधान गौरव दिवस ।

मुहम्मदपुर के ग्राम पंचायत खराटी में मनाया गया संविधान गौरव दिवस ।

आजमगढ़। मण्डल मुहम्मदपुर के ग्राम सभा खरांटी (अनुसूचित बस्ती)में संविधान गौरव दिवस मनाया गया जिसके मुख्य अतिथि भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री अवधेश कुमार चौहान जी रहे। जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा अवधेश चौहान जी ने संविधान के जनक डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया और ग्रामीणों को भीमराव अंबेडकर के जीवन चित्रण के बारे में बताया कि किस मुसीबत से अंबेडकर जी ने अपनी शिक्षा ग्रहण की और संविधान की रचना कर सभी वर्गों को ज्ञान प्राप्त करने की शिक्षा दी। इस पावन मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुहम्मदपुर मनीष राय, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अरविन्द कुमार यादव उर्फ पिंटू यादव, अबुल कैश फ़ैज़ी जिला मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा, रविन्द्र कुमार अनुसूचित मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मुहम्मदपुर, अंकित कुमार चौहान मण्डल महामंत्री, महेन्द्र कुमार, रमेश कुमार, मुरली राम, सम्पत राम सहित सैकड़ों ग्रामीण लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *