Tuesday, December 16

हापुड़।दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला।

दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला।

लेखराज कौशल 

हापुड़। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। विरोध करने पर विवाहिता के भाई की भी पिटाई कर दी। एसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव वझीलपुर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी विवाहिता ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें बताया गया कि 22 फरवरी 2016 को गांव खडौली, भोला रोड मेरठ निवासी कपिल के साथ उसका विवाह हुआ था। पूरे सामान के अलावा शादी में करीब सात लाख रुपये खर्च किए गए थे। लेकिन ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं थे। शादी के कुछ ही समय के बाद और दहेज लाने की मांग को लेकर आरोपित ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कम दहेज का ताना मारकर उसके साथ गाली गलौज करने लगे। दहेज में बाइक मांगने लगे। जिसके बाद मारपीट भी शुरू कर दी। मांग पूरी न करने पर मारपीट और भूखा प्यासा रख कमरे में बंद कर देते।

पीड़िता ने एक पुत्र रिषभ को जन्म दिया। बाद में एक पुत्री को भी जन्म दिया। परिवार चलाने के लिए वह सब कुछ सहती रही। आरोप है कि आठ दिसंबर 2024 की शाम को वह घर में खाना बना रही थी। पति सास, जेठ और जेठानी ने उसके साथ पिटाई करते हुए दीवार में सिर मार दिया। एसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *