Monday, February 16

जौनपुर।अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. द्वारा किया गया सम्मान समारोह

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. द्वारा किया गया सम्मान समारोह

जौनपुर।नगर के कार्यालय कैंप पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रीति तिवारी के नेतृत्व में जनपद के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह का कार्यक्रम मंगलवार के दिन संपन्न हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीपति उपाध्याय द्वारा की गई तथा कार्यक्रम का संयोजक डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र श्री उमा महेश्वर संस्कृत महाविद्यालय कोल ढेमा रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुखिया पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी द्वारा आयोजित लखनऊ में ब्राह्मण महाकुंभ सम्मेलन के सफलोपरांत जनपद में महिला प्रकोष्ठ का विशेष योगदान रहा इसके उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। तथा जनपद के वरिष्ठ लोगों का सम्मान भी किया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान पहुंचे जनपद के वरिष्ठ चिकित्सक अरुण कुमार मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि हमें सबसे पहले अपने आप को सुधारना होगा अगर हम सुधरेंगे तो जग सुधरेगा। तथा सभी जाति को ब्राह्मण पहले से लेकर चला आ रहा है और आज भी सभी जाति के लोगों को लेकर चल रहा है। जिससे समाज में एकता कायम है जहां सभी को एक दूसरे का सहयोग करते हुए सभी की सहायता करनी है। जिससे समाज में भाईचारा बना रहे। वही सभी आगंतुकों ने अपने-अपने विचार रखें तथा डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र द्वारा सभी आगंतुकों को अंग वस्त्र भेंट किया गया कार्यक्रम का संचालन अजय त्रिपाठी प्रधानाचार्य द्वारा किया गया इस मौके पर डॉ. बीएस उपाध्याय डॉ. विनय कुमार तिवारी, पं. अवध नारायण तिवारी, मंडल अध्यक्ष वाराणसी जयेनद्र कुमार शुक्ला, रामदयाल द्विवेदी, राम जी तिवारी, रामेश्वर त्रिपाठी,रविंद्र मिश्रा, संजीव पाठक, अरुण कुमार पाठक, गौरी शंकर मिश्रा अधिवक्ता, पं. राजेंद्र तिवारी, कृष्णकांत त्रिपाठी, रामकृष्ण त्रिपाठी जिला अध्यक्ष परशुराम सेना, रविंद्र मिश्रा, माताफेर मिश्र तथा सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *