Friday, December 19

बलिया।बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह से महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष अन्नू सिंह ने मिलकर नव वर्ष पर दी बधाई 

बलिया।बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह से महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष अन्नू सिंह ने मिलकर नव वर्ष पर दी बधाई  ।

 बलिया। आज उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष अन्नू सिंह ने बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह से मिली उन्होंने सर्वप्रथम नव वर्ष की शुभकामनायें देते हुए उनके के समक्ष मांग पत्र प्रस्तुत की जो निम्नवत हैं – नवनियुक्त शिक्षकों का वेतन भुगतान जिनका बोर्ड से सत्यापन आ चुका हैं जल्द से जल्द भुगतान किया जाए।शिक्षामित्र, अनुदेशक, और रसोईया के मानदेय ससमय हो।बन्द पाए गए विद्यालयों के प्रधानाध्यापक /अध्यापकगणो के प्रार्थनापत्र पर विचार करते हुए उनके कारणों को बिना जाने उसे पोर्टल पर बंद न दिखाया जाए व उत्पीड़न बन्द किया जाए ।महिलाओं को उनके विद्यालय के देर से पहुंचने के कारण व अन्य आवश्यक कारणों को जाने बिना दंडित न किया जाए।जिन शिक्षकों को बोनस आदि का भुगतान समय से न हुआ हो उस पर विचार करते हुए सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी के आख्या के साथ तत्समय अवशेष का भुगतान हो।

   अनुपस्थित शिक्षकों के एक दिवस भुगतान की प्रक्रिया पारदर्शी व तत्समय हो। संघ की तरफ से मिलने वालो में अन्नू सिंह जिलाध्यक्ष, रंजीता सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चंद्रकला प्रदेश सचेतक माया राय उपाध्यक्ष, रमिता ठाकुर उपाध्यक्ष, विभा श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष, किरन भारती ब्लॉक अध्यक्ष, शर्मिला सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, नीनू गौतम ब्लॉक अध्यक्ष, नीलम गुप्ता संगठन मंत्री, सरोज सिंह संयुक्त मंत्री, स्नेहेस्वरी ब्लॉक उपाध्यक्ष, वंदना यादव ब्लॉक महामंत्री आदि रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *