Tuesday, December 16

नव दिवसीय दिव्य श्री राम कथा अमृत वर्षा का होगा आयोजन

नव दिवसीय दिव्य श्री राम कथा अमृत वर्षा का होगा आयोजन

जौनपुर/ महराजगंजक्षेत्र के महराजगंज बाजार में नन्दलाल मोदनवाल उर्फ नन्दा के द्वारा पूर्व की भांति श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। नन्दलाल द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि अपने क्षेत्र के ही श्री निर्मल शरण जी महराज द्वारा क्षेत्र वासियों को कथा सुनने का अवसर प्राप्त होगा यह कथा 22 दिसंबर 2024 से 30 दिसंबर 2024 तक समय सायं 5:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक आयोजित होगी वही कथा में यज्ञाचार्य का कार्य कुल पुरोहित पं. अखिलेश चंद्र मिश्र के द्वारा संपन्न कराया जाएगा। वहीं आपको जानकारी देते हुए यह भी बता दें कि पूर्व प्रधान नन्दलाल मोदनवाल रह चुके हैं तथा ग्राम वासियों एवं क्षेत्रवासियों से अनुरोध करते हुए कहां कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अमृत कथा वर्षा का रस पान सभी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *