Monday, February 16

भारतीय जनता पार्टी मंडल तहबरपुर अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने किया नामांकन 

भारतीय जनता पार्टी मंडल तहबरपुर अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने किया नामांकन 

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी मण्डल तहबरपुर के मण्डल अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गहमा – गहमी रही। मण्डल अध्यक्ष के लिए तीन लोगों ने नामांकन किया। घोषणा बाद में होंगी।

भारतीय जनता पार्टी मण्डल अध्यक्ष तहबरपुर की बैठक महुवार स्थित एक मैरेज हॉल में हुई। जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बूथ अध्यक्षों को पटका और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात मण्डल अध्यक्ष के चुनाव की कार्रवाई शुरू हुई। चुनाव अधिकारी मदियापर मण्डल के पूर्व अध्यक्ष रामधनी विश्वकर्मा रहे। मण्डल अध्यक्ष पद के लिए आशुतोष राय खदेरु, विशाल राय शनि व रामभुवन राम ने नामांकन दाखिल किया। चुनाव अधिकारी रामधनी विश्वकर्मा ने बताया कि अध्यक्ष के नाम की घोषणा बाद में किया जायेगा।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष आशुतोश राय पंकज, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक राय, ओमकार नाथ पाण्डेय,रामनाथ यादव ,प्रमोद कुमार राय युवा मोर्चा के जिला मंत्री दुर्गा चौबे ,हरिहर तिवारी , अजय रा , श्रीकांत राय जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा विजय बहादुर भारती, लालचंद यादव, अभिषेक तिवारी, विवेक सिंह, विभोर पांडेय,अमर मौर्य सहित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता मंडल के पदाधिकारी मंडल, सेक्टर के अध्यक्ष ,सेक्टर प्रभारी, सभी बूथ अध्यक्ष मौ जूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *