Tuesday, December 16

बघौरा इनामपुर गांव स्थित वृद्धाआश्रम पर वृद्धजनो को किया गया ऊनी वस्त्र का वितरण 

बघौरा इनामपुर गांव स्थित वृद्धाआश्रम पर वृद्धजनो को किया गया ऊनी वस्त्र का वितरण 

आजमगढ़। कृष्ण मोहन उपाध्याय

निजामाबाद तहसील क्षेत्र के बघौरा ईनामपुर गांव स्थित वृद्धा आश्रम पर वृद्ध जनों को अंग वस्त्र का वितरण किया गया।

 बृहस्पति वार को निजामाबाद तहसील क्षेत्र में स्थित बघौरा इनामपुर गांव स्थित वृद्धा आश्रम पर जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल आश्रम के प्रबन्धक श्याम पांडेय द्वारा ठंड से बचाव हेतु वृद्ध जनों को अंग वस्त्र ऊनी गर्म वस्त्र फुल स्वेटर, इनर, लोवर, मोज़ा व टोपी आदि का वितरण किया गया।

  जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सभी वृद्धजनों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य, रहन-सहन एवं भोजन संबंधी व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। सभी वृद्धजन आश्रम की व्यवस्था से अति संतुष्ट पाए गए। वृद्धजनों द्वारा बताया गया कि यहां अलाव की अच्छी व्यवस्था है, गर्म पानी हेतु गीजर लगे हुए हैं। तदोपरांत वृद्धाश्रम प्रबंधक को निर्देशित किया गया कि वृद्धजनों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रहे। प्रबन्धक ने कहा कि कोई भी वृद्ध आश्रम में प्रवेश ले सकता है। अंत में वृद्धाश्रम के प्रबंधक श्याम पाण्डेय ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *