Sunday, February 15

सीएम धामी से मिले ब्लॉक प्रमुख, जाने अपडेट ।।

सीएम धामी से मिले ब्लॉक प्रमुख, जाने अपडेट ।।

प्रशासक के रूप में नामित करने का मुख्यमंत्री से अनुरोध

(आशुतोष शर्मा) देहरादून । उत्तराखंड प्रदेश घर से आए ब्लॉक प्रमुखों एवं प्रधान संगठन के पदाधिकारियो ने ब्लॉक एवं ग्राम सभा में प्रशासक नामित करने को लेकर की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। सचिवालय में राज्य भर से आए ब्लॉक प्रमुखों एवं प्रधान संगठन के विभिन्न पदाधिकारियो ने भी मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से जिलापंचायतों में अध्यक्षों को ही प्रशासन बनाये जाने की भांति ब्लाक प्रमुखों एवं ग्राम प्रधानों को भी ब्लाकों एवं ग्राम सभाओं में प्रशासक के रूप में नामित किये जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *