Sunday, February 15

आजमगढ़। शासन द्वारा निर्देशित विश्व एड्स दिवस को लेकर वेदांता नर्सिंग की छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम द्वारा समाज को जागरूक किया गया।

आजमगढ़। शासन द्वारा निर्देशित विश्व एड्स दिवस को लेकर वेदांता नर्सिंग की छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम द्वारा समाज को जागरूक किया गया।

 आजमगढ़। शासन के निर्देशानुसार विश्व एड्स दिवस पर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत वेदांता नर्सिंग के छात्र छात्राओं द्वारा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दृष्टि से रैली, नुक्कड़ नाटक, प्रदर्शनी, पीपीटी प्रजेंटेशन और नाटक मंचन के माध्यम से जागरूक किया गया। छात्र छात्राओं ने सर्वप्रथम लच्छीरामपुर स्थित वेदांता हॉस्पिटल से रैली निकाली जो बिलरिया की चुंगी, हर्रा की चुंगी होते हुए जिला अस्पताल पहुंची जहां छात्र छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनता को जागरूक किया है। जिसके बाद वेदांता नर्सिंग के प्रांगण में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ अशोक कुमार ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया है। आए हुए अतिथियों का संस्था के चेयरमैन डॉ शिशिर जयसवाल, डायरेक्टर विशाल जयसवाल और मैनेजिंग डायरेक्टर आलोक जयसवाल और रित्विक जयसवाल ने स्मृति चिन्ह व साल भेंटकर सम्मानित किया है। अतिथियों द्वारा नर्सिंग के छात्र छात्राओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण किया गया।

साथ छात्राओं द्वारा नाटक मंचन के शानदार प्रस्तुति की सराहना की गई। जागरूकता कार्यक्रम में शामिल वेदांता नर्सिंग के लगभग 50 छात्र छात्राओं को सीएमओ, डीटीओ डॉ सुरेंद्र सिंह और दिशा से विजेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। डायरेक्टर विशाल जयसवाल ने कहा का हमारा सौभाग्य है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा वेदांता स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडीकल साइंस को मेंटर ए का दर्जा दिया गया। और हर बार की तरह इस बार भी हमारे विद्यालय ने एड्स जागरूकता कार्यक्रम में बढ़चढकर हिस्सा लिया है। समाज सेवा हो या जागरूकता वेदांता इस तरह को गतिविधियों के लिए तत्पर रहता है। इस दौरान कमलेश श्रीवास्तव, योगेंद्र, शालिनी, प्रदीप, डॉ विनीत, रश्मि, विश्वजीत मौर्य, संदीप, विहान, बृजभान, प्रिंसिपल डॉ रीना पाण्डेय व समस्त स्टाफ व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *