Sunday, February 15

आजमगढ़।पांचवीं बार दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन सुखदेव पहलवान स्टेडियम में स्वर्गीय जे0के0 सिंह चौहान की याद में किया गया

आजमगढ़।पांचवीं बार दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन सुखदेव पहलवान स्टेडियम में स्वर्गीय जे0के0 सिंह चौहान की याद में किया गया

 आजमगढ़। स्व: जे.के सिंह चौहान की याद में पांचवीं बार दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन जिले के सुखदेव पहलवान स्टेडियम में किया गया। अनिल चौहान के नेतृत्व में आयोजित इस जे के जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में पूर्वांचल से लगाए बिहार तक के लगभग 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है। जिसमें गाजीपुर से सुरेश प्रसाद प्रथम और आजमगढ़ से मृत्युंजय निषाद द्वितीय और लव कुश गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। वही कार्यक्रम में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने विजेता खिलाड़ियों को क्रमशः साइकिल, टेबल फैन और मिक्सर देकर सम्मानित किया है। इसके अलावा भी 7 अन्य खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार मेडल प्रदान किया गया है। चौहान समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्व: जे.के चौहान के अजीज मित्र बैजनाथ चौहान को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि रणधीर कुमार चौहान, एस. एस अली, प्रधान शोभनाथ, प्रधान सतीश चंद्र, हरिहर चौहान, कोच मोज़म्मिल खान, अल्ताफ जावेद, रक्षित मिश्रा, सिकंदर चौहान, सुरेश सिंह, प्रेमा चौहान, गायक श्याम सुंदर चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *