
संभल हिंसा में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
(आशुतोष शर्मा) संभल/मुरादबाद । पुलिस ने संभल हिंसा में शामिल तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कई अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं साथ ही पुलिस से लूटी गई मैगजीन और कारतूस भी आरोपियों के पास से बरामद कर लिए गए हैं।जामा मस्जिद या हरिहर मंदिर को लेकर संभल में हुई बीते रविवार को हिंसा में चार लोगों की जान जा चुकी है। इसको लेकर संभल जिला प्रशासन लगातार उपद्रवियों की धर पकड़ में जुटा हुआ है।
शुक्रवार को जामा मस्जिद या हरिहर मंदिर की सर्वे रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगी। इसको लेकर आसपास जिलों के साथ संभल पुलिस प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया है। चूंकि कल ही जुम्मे की नमाज है इसको लेकर भी संभल जिला प्रशासन ने कड़ी निगरानी शुरू कर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां की हैं।
ताकि कोई भी असामाजिक तत्व कोई अप्रिय घटना घटित ना कर सके।
























